जम्‍मू-कश्‍मीर : शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, चार आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

श्रीनगर : जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जानकारी के अनुसार यहां सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान चार आतंकियों को मार गिराया है. मुठभेड़ में सेना के एक जवान के शहीद होने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच […]

श्रीनगर : जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जानकारी के अनुसार यहां सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान चार आतंकियों को मार गिराया है. मुठभेड़ में सेना के एक जवान के शहीद होने की भी खबर है.

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ नदिगाम गांव में हुई. सुरक्षा बलों को नदिगाम में आतंकियों की संदिग्‍ध गतिविधियों के बारे में खबर मिली जिसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई.

इधर, पुंछ में भारतीय सीमा से सटे क्षेत्र में पाकिस्‍तान की ओर से सीजफायर का उल्‍लंघन करते हुए गोलीबारी की गयी है. बताया जा रहा है कि पाकिस्‍तानी सैनिकों ने पुंछ के नजदीक ब्रिगेड मुख्‍यालय को निशाना बनाया और 3 गोले दागे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >