भाजपा अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध, SC के फैसले का इंतजार करेगी

हैदराबाद :भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिंह राव ने शनिवार को कहा कि भाजपा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है और वह इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार करेगी. यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में राव ने कहा कि नेताओं के एक वर्ग की मंदिर पर एक अध्यादेश लाने की मांग […]


हैदराबाद :
भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिंह राव ने शनिवार को कहा कि भाजपा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है और वह इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार करेगी. यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में राव ने कहा कि नेताओं के एक वर्ग की मंदिर पर एक अध्यादेश लाने की मांग थी. उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों की भावनाओं को समझती है.

उन्होंने बताया, ‘जहां तक भगवान राम के लिए भव्य मंदिर के निर्माण का मुद्दा है तो हमारी पार्टी का रूख इस पर यथावत है. हम हमेशा से अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के पक्ष में रहे हैं. यह देश के करोड़ों लोगों, हिंदुओं की आकांक्षा और भावना है.’ राव ने कहा ‘हम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं.

लेकिन हम चाहते हैं कि यह अदालत के फैसले के माध्यम से हो या फिर समुदायों के बीच किसी तरह के समझौते के जरिये हो, जो अब तक तो नहीं हो पाया है.’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए हमें उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा करना होगा.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >