नयी दिल्ली : मौसम विभाग ने पश्चिम भारत में तूफान की चेतावनी जारी की है. अरब सागर में विक्षोभ पैदा होने से यह आशंका जारी की गयी है. अरब सागर में विक्षोभ ने समुद्री तूफान की शक्ल ले ली है. इसे ननौक का नाम दिया गया है.यह पश्चिमी भारत के तटवर्ती इलाकों की ओर बढ़ रहा है. इससे तटीय इलाकों खासकर कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस तूफान से कोई खतरा नहीं है.
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों में यह तूफान और तेज हो जाएगा. इसके असर से 35 से 55 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं कोंकण, गोवा तथा दक्षिण गुजरात के तटवर्ती इलाकों में चलेंगी. तूफान से अरब सागर में भारी लहरें उठेंगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में कोंकण तथा गोवा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा.
