बेटी पैदा हुई तो बाप ने पीटकर मार डाला

वडोदरा : सूरत जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने महज 15 दिन की अपनी नवजात बच्ची को कथित तौर पर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. समझा जाता है कि पिता अपने यहां बच्ची का जन्म होने से खफा था. बच्ची की मां की शिकायत का हवाला देते हुए कदाद्रा पुलिस थाने […]

वडोदरा : सूरत जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने महज 15 दिन की अपनी नवजात बच्ची को कथित तौर पर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. समझा जाता है कि पिता अपने यहां बच्ची का जन्म होने से खफा था.

बच्ची की मां की शिकायत का हवाला देते हुए कदाद्रा पुलिस थाने के प्रभारी भागाभाई धीरभाई भगोल ने बताया कि राजू यू ठाकरे ने अपनी पत्नी मीनाबेन ठाकरे के साथ हुए झगडे के बाद कल अपने पलसाना तालुका के चेलथान गांव स्थित घर में नवजात शिशु को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि बच्ची की मां ने अपनी शिकायत में इस बात का भी जिक्र किया है कि उसके पति को लडका चाहिए था और जब से इस बच्ची का जन्म हुआ था तब से उनका रोज झगडा हुआ करता था.

उसने कहा कि रविवार की रात को भी उसने बच्ची की और उसकी पिटाई की जिसके बाद वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी घर से बाहर चला गया और मीनाबेन उसकी तलाश में उसके पीछे गई. जब वह नहीं मिला तो वह घर लौट आई और उसे वहां बच्ची मृत मिली. उसने बताया कि उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >