आसाराम के पूर्व सहयोगी रहे अमृत प्रजापति की मौत

अहमदाबाद : आसाराम के एक समय सहयोगी रहे आयुर्वेद चिकित्सक अमृत प्रजापति की आज अपने आवास पर मौत हो गई. करीब दो सप्ताह पहले प्रजापति पर काफी करीब से गोली चलाई गई थी. 23 मई को राजकोट में दो अज्ञात हमलावरों के हमले का शिकार बने प्रजापति तभी से जिंदगी के लिए जंग लड रहे […]

अहमदाबाद : आसाराम के एक समय सहयोगी रहे आयुर्वेद चिकित्सक अमृत प्रजापति की आज अपने आवास पर मौत हो गई. करीब दो सप्ताह पहले प्रजापति पर काफी करीब से गोली चलाई गई थी. 23 मई को राजकोट में दो अज्ञात हमलावरों के हमले का शिकार बने प्रजापति तभी से जिंदगी के लिए जंग लड रहे थे. आज सुबह उधव इलाके में स्थित आवास पर उनकी मौत हो गई.

प्रजापति के मामा मोती प्रजापति ने कहा, ‘‘सुबह लगभग सात बजे वे अचेत हो गए. उनकी पत्नी ने मुङो बुलाया. मैं उनके घर पहुंचा और प्रजापति को सिविल अस्पताल लेकर गया. वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.’’ प्रजापति पिछले कई वर्षों से, खासतौर पर सूरत निवासी दो बहनों द्वारा आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर बलात्कार का आरोप लगाए जाने के बाद से आसाराम और उनके बेटे के खिलाफ आवाज उठा रहे थे. ऐसे में प्रजापति के परिवार के सदस्यों का आरोप है कि गोलीबारी आसाराम और साईं के आदेश पर की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >