दिल्ली : चार वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न, आरोपी फरार

नयी दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी द्वारा यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. आरोपी के नाबालिग होने की आशंका है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता की इमारत में अलग मंजिल (पीड़िता से अलग) में किराए पर रहता था. बुधवार को वह बच्ची […]


नयी दिल्ली :
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी द्वारा यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. आरोपी के नाबालिग होने की आशंका है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता की इमारत में अलग मंजिल (पीड़िता से अलग) में किराए पर रहता था.

बुधवार को वह बच्ची को कमरे में ले गया और उसके निजी अंगों को छुआ और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि पीड़ित के परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. आरोपी फरार है. बच्ची की चिकित्सीय जांच और काउंसलिंग जारी है. बच्ची की मां ने बयान दर्ज करा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >