ब्रह्मोस मिसाइल का सफल अभ्यास परीक्षण

नयी दिल्ली : भारत ने आज 290 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली पोत भेदी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का कर्नाटक के कारवाड तट के पास देश के सबसे बडे और देश में ही निर्मित युद्धपोत आईएनएस कोलकाता से सफल अभ्यास परीक्षण किया. मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड निर्मित आईएनएस कोलकाता को अभी औपचारिक रुप से […]

नयी दिल्ली : भारत ने आज 290 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली पोत भेदी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का कर्नाटक के कारवाड तट के पास देश के सबसे बडे और देश में ही निर्मित युद्धपोत आईएनएस कोलकाता से सफल अभ्यास परीक्षण किया.

मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड निर्मित आईएनएस कोलकाता को अभी औपचारिक रुप से नौसेना में शामिल किया जाना है और एक बार इसके परिचालन में आ जाने के बाद इससे एक साथ 16 ब्रह्मोस मिसाइल दागने की क्षमता नौसेना को मिल जाएगी.

रक्षा अधिकारियों ने यहां बताया कि मिसाइल का अभ्यास परीक्षण आज सुबह कारवाड अपतटीय क्षेत्र से आईएनएस कोलकाता से किया गया जो परियोजना 15-एल्फा सीरीज के तहत एक नया पोत है. परीक्षण के दौरान सभी मानक हासिल कर लिए गए.

उन्होंने कहा कि आईएनएस कोलकाता देश में युद्धपोतों की अपनी तरह की श्रेणी का पहला पोत है और जुलाई में इसे नौसेना में शामिल किए जाने से पहले इसके गहन परीक्षण किए जा रहे हैं.नौसेना रुसी मूल के तलवार श्रेणी के पोतों सहित अपने कई जंगी जहाजों पर पहले ही ब्रह्मोस प्रणाली तैनात कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >