जम्मू-कश्मीर : मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकी मारे गये. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर के बोमई इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था. जवानों […]


श्रीनगर :
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकी मारे गये. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोपोर के बोमई इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया था.

जवानों का अपमान करने वालों को न्याय के जद में लाएंगे : राहुल

उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. अधिकारी ने बताया, ‘जवाबी कार्रवाई में अब तक दो आतंकी मारे गये.’ उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान भी जारी है. मारे गए आतंकी किस समूह से थे और कौन थे, यह पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >