BSF जवान के साथ बर्बरता पर कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला, मांगा जवाब

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान के शव के साथ पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई बर्बरता और आमनवीय व्यवहार की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि अगर इस सरकार में क्षमता है तो उसे इसका जवाब देना चाहिए. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी गयी […]


नयी दिल्ली :
कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान के शव के साथ पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई बर्बरता और आमनवीय व्यवहार की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि अगर इस सरकार में क्षमता है तो उसे इसका जवाब देना चाहिए. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी गयी चिट्ठी के बारे में पार्टी ने कहा कि पहले सरकार को इस पर अपना रुख साफ करना चाहिए.

राजद-कांग्रेस में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं : रघुवंश प्रसाद सिंह

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार की ढुलमुल विदेश नीति का पाकिस्तान फायदा उठा रहा है और दक्षिण एशिया में भारत अलग-थलग पड़ता जा रहा है. तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘बीएसएफ के हमारे जवान के साथ जो बर्बर और आमनवीय व्यवहार हुआ है, उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं. आज भाजपा सरकार कटघरे में है. विपक्ष में रहते हुए भाजपा के नेता बहुत सारी बातें करते थे. आज उनको जवाब देना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘देश जवाब चाहता है.

शहीद जवान के बेटे ने सरकार से की कार्रवाई की मांग, कहा- शहादत पर गर्व, लेकिन हमें मिले मदद

श्रीमान 56 और उनके साथी इसका संज्ञान लें. अगर इस सरकार में क्षमता है तो इसका जवाब दें.’ पाकिस्तान में आतंकी बुरहान वानी पर डाक टिकट जारी किए जाने संबंधी खबरों पर तिवारी ने कहा, ‘यह सिर्फ एक उकसाने वाला कदम नहीं, बल्कि भारत की संप्रभुता पर हमला है.’ गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सरहद पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को कई गोलियां मारने के बाद उसका गला रेत दिया. यह बर्बर घटना मंगलवार को रामगढ़ जिले में हुई जो नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ इस तरह के हमलों की याद ताजा करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >