आज का इतिहास : ईस्ट इंडिया कंपनी ने कलकत्ता के टकसाल में एक रुपया का सिक्का ढाला

नयी दिल्ली:वर्ष 1757 में 19 अगस्त को ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में एक रुपया का पहला सिक्का बनाया था. कंपनी द्वारा बनायेगये पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया. दरअसल, बंगाल के नवाब के साथ एक संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1757 में यह टकसाल बनायी थी. 19 […]

नयी दिल्ली:वर्ष 1757 में 19 अगस्त को ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में एक रुपया का पहला सिक्का बनाया था. कंपनी द्वारा बनायेगये पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया. दरअसल, बंगाल के नवाब के साथ एक संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1757 में यह टकसाल बनायी थी. 19 अगस्त की तारीख पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

1600 : अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य.

1666 : शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार.

1757 : कलकत्ता में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला एक रुपया का सिक्का टकसाल में बना.

1919 : अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की.

1949 : भुवनेश्वर ओड़िशा की राजधानी बना.

1960 : स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गये. बाद में पांचों जीवित पाये गये.

1964 : संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण.

1966 : तुर्की में भूकंप से तकरीबन 2400 लोग मरे.

1973 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया.

1977 : सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया.

1978 : ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 लोगों की मौत.

1999 : भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाराज जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की.

2004 : दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे.

2005 : श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति बनी.

2007 : अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एंडेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >