करुणानिधि की तबियत बिगड़ी, इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार

चेन्नई : द्रमुक अध्यक्ष तथा तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की हालत कुछ समय के लिए बिगड़ गयी लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है. कावेरी अस्पताल ने करुणानिधि का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा है, द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि की हालत कुछ समय के लिए अत्यंत नाजुक हो […]

चेन्नई : द्रमुक अध्यक्ष तथा तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की हालत कुछ समय के लिए बिगड़ गयी लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है.

कावेरी अस्पताल ने करुणानिधि का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा है, द्रमुक अध्यक्ष एम करुणानिधि की हालत कुछ समय के लिए अत्यंत नाजुक हो गई थी, लेकिन इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है.उनकी सेहत पर विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल लगातार नजर रखे हुए हैं और उनका इलाज जारी है. करुणानिधि को रक्तचाप में आयी गिरावट के बाद कल उन्हे कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >