एन किरण कुमार रेड्डी ने फिर से थामा कांग्रेस का दामन

नयी दिल्ली : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है. उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल हुए. यदि आपको याद हो तो हैदराबाद के विभाजन के मुद्दे को लेकर उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया […]

नयी दिल्ली : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है. उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल हुए. यदि आपको याद हो तो हैदराबाद के विभाजन के मुद्दे को लेकर उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

रेड्डी के कांग्रेस में शामिल होने के कयास पिछले महीने ही लगने लगे थे. दरअसल , जून के अंतिम सप्ताह में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और सांसद टी सुब्बारामी रेड्डी से मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद सुब्बारामी ने कहा था कि हमने रेड्डी को कांग्रेस में फिर से शामिल होने का न्योता दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >