नयी दिल्ली : भारत सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए उन्हें न्यौता भेजा है. टाइम्स अॅाफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार भारत अमेरिका के जवाब का इंतजार कर रहा है. भारत सरकार की ओर इस वर्ष अप्रैल महीने में अमेरिका को पत्र भेजा गया है.
भारत सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप को अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बनने का न्यौता भेजा

भारत सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप को अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बनने का न्यौता भेजा
Copied link
नयी दिल्ली : भारत सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए उन्हें न्यौता भेजा है. टाइम्स अॅाफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार भारत अमेरिका के जवाब का इंतजार कर रहा है. भारत सरकार की ओर इस वर्ष […]
इससे पहले 2015 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि बन चुके हैं. वर्ष 2016 में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद गणतंत्र के मुख्य अतिथि रहे थे.
गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन के साथ आयात शुल्क को लेकर भारत की थोड़ी तनातनी चल रही थी, इसी बीच उन्हें यह निमंत्रण भेजा गया है, बावजूद इसके ट्रंप प्रशासन का रवैया अबतक सकारात्मक ही रहा है.