मध्याह्न भोजन के बाद 25 से अधिक बच्चे बीमार पड़े, अस्पताल में भर्ती

नयी दिल्ली : दिल्ली के नरेला क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन (मिड डे मिल) खाने के बाद 25 से अधिक छात्र बीमार पड़ गए . उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया , ‘‘ मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 26 छात्रों के बीमार पड़ जाने […]

नयी दिल्ली : दिल्ली के नरेला क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन (मिड डे मिल) खाने के बाद 25 से अधिक छात्र बीमार पड़ गए . उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया , ‘‘ मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 26 छात्रों के बीमार पड़ जाने की हमें सूचना मिली. उन्हें सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया है. ” अस्पताल प्रशासन के अनुसार बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की थी .

एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया , ‘‘ सभी छात्रों की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दिये जाने की उम्मीद है. ” गौरतलब है कि मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने की यह हफ्ते भर के अंदर दूसरी घटना है. इससे पहले, पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर में दिल्ली सरकार के एक विद्यालय में शनिवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद दो छात्रायें बीमार हो गयी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >