सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कुपवाड़ा में एक आतंकवादी मारा गया : पुलिस

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ के बादसोमवारकी सुबह एक आतंकवादी को मार गिराया गया. हालांकि, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है.कुपवाड़ा जिले […]

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ के बादसोमवारकी सुबह एक आतंकवादी को मार गिराया गया. हालांकि, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार की रात शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है.कुपवाड़ा जिले के हंदवारा के जंगली इलाके में आतंकवादियों की उपस्थिति से संबंधित गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने देर रात इलाके को घेर लिया तथा तलाशी अभियान चलाया. इसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी. अधिकारी ने बताया कि अभियान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >