प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान

दतिया : दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र में घरों से भागे एक प्रेमी जोड़े ने आज सुबह कथित रूप से ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. थाना प्रभारी रामसेवक शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सतलौन निवासी शैलू पुत्र जगन्नाथ लोधी (21) का पड़ोस में रहने वाली छाया पुत्री […]

दतिया : दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र में घरों से भागे एक प्रेमी जोड़े ने आज सुबह कथित रूप से ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. थाना प्रभारी रामसेवक शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सतलौन निवासी शैलू पुत्र जगन्नाथ लोधी (21) का पड़ोस में रहने वाली छाया पुत्री हजारी लाल लोधी (21) के साथ लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

शर्मा ने बताया कि लड़की के पिता ने चार साल पहले किसी और लड़के से उसकी शादी कर दी थी. थाना प्रभारी ने बताया कि 19 जून को किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए छाया मायके आई थी. जब इसकी जानकारी छाया के प्रेमी शैलू को हुई तो दोनों एक दूसरे से मिले . उन्होंने बताया कि छाया और शैलू 28 जून की सुबह गायब हो गये. दोनों के परिजन सुबह से ही दोनों की तलाश कर रहे थे.
शर्मा ने बताया कि इसी बीच शाम 4-5 बजे के लगभग सूखा गेट रेलवे लाइन के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक और एक युवती ट्रेन से कट गये हैं. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जब छानबीन की तो पता चला. उन्होंने दोनों के परिजनों को बुलाकर मृतकों की शिनाख्त के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >