भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की योग गुरु बाबा रामदेव से मुलाकात, जानिये क्यों...?

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के सिलसिले में सोमवार को योग गुरु रामदेव से मुलाकात की और मोदी सरकार की उपलब्धियों को उनके साथ साझा किया. रामदेव पतंजलि समूह की कंपनियों से जुड़े हुए हैं. इसे भी पढ़ें : भाजपा का संपर्क फॉर समर्थन अभियान […]

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पार्टी के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के सिलसिले में सोमवार को योग गुरु रामदेव से मुलाकात की और मोदी सरकार की उपलब्धियों को उनके साथ साझा किया. रामदेव पतंजलि समूह की कंपनियों से जुड़े हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : भाजपा का संपर्क फॉर समर्थन अभियान

शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि मैंने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ कार्यक्रम के तहत योग गुरु स्वामी रामदेव से मुलाकात की. उन्हें नरेंद्र मोदी नीत सरकार की उपलब्धियों और चार साल के शासनकाल में लोक कल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी दी.

बीती 26 मई को सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने के बाद भाजपा ने विशाल जन संपर्क अभियान ‘संपर्क फॉर समर्थन’ शुरू किया था. इसके तहत उसके चार हजार पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों के एक लाख जाने-माने लोगों से संपर्क करेंगे और उन्हें सरकार के कार्यों के बारे में बतायेंगे. पार्टी ने कहा था कि शाह खुद 50 लोगों से संपर्क करेंगे.

यह अभियान शुरू करते हुए उन्होंने 29 मई को पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग और संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने महान क्रिकेटर कपिल देव से भी मुलाकात की थी. शाह ने इससे पहले कहा था कि इस अभियान का लक्ष्य लोगों को सरकार की विभिन्न पहलों के बारे में सूचित करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >