...और इधर ''मदर्स डे'' पर बूढ़ी मां ने अपने शहीद बेटे को दिया कंधा

चंडीगढ़ : देश भर में एकतरफ जहां ‘मदर्स डे’ मनाया जा रहा है वहीं गुरदासपुर की एक वृद्ध महिला ने कड़ी धूप में अपने बेटे सीआरपीएफ के जवान मनदीप सिंह के शव को कंधा दिया जो जम्मू – कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे. कंधा देते वक्त कुंती देवी […]

चंडीगढ़ : देश भर में एकतरफ जहां ‘मदर्स डे’ मनाया जा रहा है वहीं गुरदासपुर की एक वृद्ध महिला ने कड़ी धूप में अपने बेटे सीआरपीएफ के जवान मनदीप सिंह के शव को कंधा दिया जो जम्मू – कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे.

कंधा देते वक्त कुंती देवी की आंखों से आंसू छलक पड़े. मनदीप अपने मां – बाप के इकलौते संतान थे. पुलवामा जिले में शुक्रवार की देर रात को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में वह शहीद हो गये.

भले ही वह लगातार विलाप कर रही थीं लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि अपने बहादुर बेटे की शहादत पर उन्हें गर्व है. देवी ने कहा , मैं दुखी हूं लेकिन साथ ही गौरवान्वित हूं कि देश की खातिर उसने कुर्बानी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >