कांग्रेस ने कहा-फासीवादी भाजपा का उपवास ‘हास्यास्पद''

नयी दिल्ली : बजट सत्र के दूसरे चरण में संसद ठप रहने के खिलाफ भाजपा सांसदों के गुरुवारको जारी उपवास को कांग्रेस ने ‘हास्यास्पद’ करार दिया है. देश भर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा सांसदों के उपवास करने की खबरों के बीच कांग्रेस के संचार प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘फासीवादी भाजपा द्वारा हास्यास्पद […]

नयी दिल्ली : बजट सत्र के दूसरे चरण में संसद ठप रहने के खिलाफ भाजपा सांसदों के गुरुवारको जारी उपवास को कांग्रेस ने ‘हास्यास्पद’ करार दिया है. देश भर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा सांसदों के उपवास करने की खबरों के बीच कांग्रेस के संचार प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘फासीवादी भाजपा द्वारा हास्यास्पद उपवास.’

सुरजेवाला ने यह भी पूछा कि अपने ‘जुमलों और राग अलापने’ से सुर्खियों में बने रहने की बजाय प्रधानमंत्री ‘जन की बात’ (जनता की बात) कब करेंगे. उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘राग अलापने, जुमले, ध्यान भटकाने और सुर्खियों में रहने के लिए मीडिया प्रबंधन तथा टीवी स्टूडियो पर बहस, इन सबके बाद, प्रधानमंत्री/भाजपा क्या इस बात का जवाब देंगे कि वे ‘जन की बात’ करना कब शुरू करेंगे?’ सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘अब जुमला उपवास भी एक घंटे में खत्म. ओह! उसके बाद भोजन भी.फर्जी उपवास की शुभकामनाएं.’सुरजेवाला ने अपने ट्वीट के साथ # उपवासकाजुमला’ का इस्तेमाल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में होने वाले उपवास को उन्होंने बुधवार को ‘एक नाटक’ और ‘फोटो खिंचवाने का स्वांग’ करार दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >