PM मोदी ने दमन-दीव को दिया 1000 करोड़ रुपये का सौगात, अहमदाबाद से दीव के बीच सीधी उड़ान

दमन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दमन एवं दीव के लिए 1,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत की. साथ ही प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद को तटीय शहर दीव से जोड़नेवाली उड़ान योजना का भी उदघाटन किया. मोदी ने केंद्र की उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के तहत एयर ओड़िशा की […]

दमन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दमन एवं दीव के लिए 1,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत की. साथ ही प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद को तटीय शहर दीव से जोड़नेवाली उड़ान योजना का भी उदघाटन किया. मोदी ने केंद्र की उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) योजना के तहत एयर ओड़िशा की अहमदाबाद-दीव उड़ान का उदघाटन करते हुए कहा कि इस हवाई संपर्क से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

इसी कार्यक्रम में मोदी ने दमन और दीव के बीच हेलीकॉप्टर सेवा की भी शुरुआत की. मोदी ने कहा कि हवाई संपर्क से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. जो पर्यटक सोमनाथ मंदिर, गिर वन (गुजरात) जाना चाहते हैं, वे दीव से वहां जा सकेंगे. अहमदाबाद से दीव तक सड़क मार्ग से 12 घंटे लगते हैं. विमान से यह दूरी सिर्फ एक घंटे में पूरी की जा सकेगी. मोदी ने कई अन्य परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी. इनमें जलशोधन संयंत्र, गैस पाइपलाइन, बिजली सबस्टेशन, म्यूनिसिपल मार्केट और फुट ओवरब्रिज शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत बनाये गये बाल रक्षा केंद्र (आंगनबाड़ी) और स्कूलों का भी उदघाटन किया.

इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को ई-रिक्शा तथा शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को स्कूटर वितरित किये. इससे पहले मोदी सूरत हवाई अड्डे पहुंचे जहां उनका शानदार स्वागत किया गया. मोदी के स्वागत के लिए दमन में सड़क पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >