गुजरात निकाय चुनाव : कांग्रेस की बढ़ीं सीटें, जानिए क्या रहा मोदी के गृहनगर वड़नगर का हाल

अहमदाबाद : गुजरात में भाजपा ने 75 नगरपालिकाओं में से 47 में जीत दर्ज कर अपनी विजय का सिलसिला सोमवार को जारी रखा. प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस 16 नगरपालिकाओं में जीत दर्ज की, जबकि राकांपा और बसपा की झोली में एक-एक नगरपालिका गयी. वहीं, चार सीटों पर निर्दलीय जीते हैं. छह नगरपालिकाएं त्रिशंकु रहीं, जहां […]

अहमदाबाद : गुजरात में भाजपा ने 75 नगरपालिकाओं में से 47 में जीत दर्ज कर अपनी विजय का सिलसिला सोमवार को जारी रखा. प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस 16 नगरपालिकाओं में जीत दर्ज की, जबकि राकांपा और बसपा की झोली में एक-एक नगरपालिका गयी. वहीं, चार सीटों पर निर्दलीय जीते हैं.

छह नगरपालिकाएं त्रिशंकु रहीं, जहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. गत शनिवार को 75 नगरपालिकाओं के लिए मतदान हुआ था. बता दें कि 2013 में हुए नगरपालिका चुनाव में भाजपा को 60 और कांग्रेस को आठ सीटें मिली थीं. 24 जिलों की 75 नगरपालिकाओं की 2,060 सीटों में से भाजपा ने 1,167 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस के पाले में 630 सीटें गयी.

राकांपा ने 28 और बसपा ने 15 सीटें जीतीं. अन्य छोटी राजनीतिक पार्टियों ने 18 सीटें अपने नाम की हैं. वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने 202 सीटें हासिल कीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह नगर मेहसाणा जिले के वडनगर में भाजपा ने 28 सीटों में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गयी है.

मोदी के गृहनगर वड़नगर में नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत

विधानसभा चुनाव में वड़नगर सीट हारने वाली भाजपा ने शहर में नगर निकाय चुनाव में भारी जीत दर्ज की. पार्टी ने वड़नगर निकाय में 28 में से 27 सीटें जीती जबकि कांग्रेस को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा. कांग्रेस सदस्यों और कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाजपा पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मामलातदार कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >