नयी दिल्ली : दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक 20 साल की लड़की ने एक आदमी पर डीटीसी की बस में उसके बगल में बैठकर हस्तमैथुन करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है.
दिल्ली के वसंत विहार इलाके के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. महिला ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है.
इंग्लिश अॅानर्स कर रही फाइनल ईयर की छात्रा ने बताया कि जब उसने विरोध किया, तो उसकी मदद के लिए कोई सामने नहीं आया. पुलिस ने बताया कि घटना सात फरवरी की है, जब महिला डीटीसी बस से अपने घर लौट रही थी. एक उम्रदराज आदमी उसकी बगल में बैठ गया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा.
