बेटियों के कंधे पर निकली ”गुटखा किंग” हरिभाई लालवानी की शव यात्रा

नोएडा : गुटखा किंग के नाम से मशहूर पान सेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिभाई लालवानी (65) का पार्थिव शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गया और उनकी चारों बेटियों ने उनकी अर्थी को कंधा देकर नया इतिहास रच दिया. हरिभाई लालवानी की शव यात्रा शनिवार की सुबह नोएडा के सेक्टर-40 स्थित घर […]

नोएडा : गुटखा किंग के नाम से मशहूर पान सेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिभाई लालवानी (65) का पार्थिव शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गया और उनकी चारों बेटियों ने उनकी अर्थी को कंधा देकर नया इतिहास रच दिया. हरिभाई लालवानी की शव यात्रा शनिवार की सुबह नोएडा के सेक्टर-40 स्थित घर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी और उनकी एक बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी.

गुरुवार रात लालवानी को गुरुवार रात ब्रेन हैमरेज से हुआ था. जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया. लालवानी की बेटी अनीता लालवानी ने बताया कि उन्होंने मृत्यु से पहले यह इच्छा जतायी थी कि जब उनकी मौत हो तो उनकी शव यात्रा किसी उत्सव के समान निकाली जाये.

प्रिंस गुटखा के मालिक रहे लालवानी वर्ष 1990 के दशक में नोएडा एन्टरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने थे. अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने वर्ष 1994 में हुए बहुचर्चित नोएडा आवासीय आबंटन घोटाला को जोर-शोर से उठाया था, जिसमें नोएडा प्राधिकरण की तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी नीरा यादव एवं आईएस अधिकारी राकेश कुमार को सीबीआई की अदालत ने सजा सुनायी थी.

दिल्ली में एक पान की दुकान से अपना कारोबार शुरू करने वाले हरिभाई लालवानी वर्ष 1990 के दशक में गुटखा किंग के नाम से मशहूर हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >