मोदी ने फ्रांस के साथ रक्षा निर्माण में सहयोग बढ़ाने पर बल दिया

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया के ढांचे के तहत रक्षा निर्माण, अनुसंधान एवं विकास में फ्रांस के साथ अधिक सहयोग पर आज बल दिया. उन्होंने यह बात यहां उनकी फ्रांस के सशस्त्र बलों की मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के साथ हुई भेंट के दौरान कही. प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान […]

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेक इन इंडिया के ढांचे के तहत रक्षा निर्माण, अनुसंधान एवं विकास में फ्रांस के साथ अधिक सहयोग पर आज बल दिया. उन्होंने यह बात यहां उनकी फ्रांस के सशस्त्र बलों की मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के साथ हुई भेंट के दौरान कही. प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रक्षा सहयोग भारत एवं फ्रांस के बीच सामरिक भागीदारी का एक प्रमुख स्तंभ है.

उन्होंने मेक इन इंडिया के ढांचे के तहत रक्षा निर्माण, संयुक्त अनुसंधान एवं विकास में फ्रांस के साथ अधिक सहयोग पर बल दिया. इसमें कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच आपसी हितों के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई. बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि वह फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की सुविधा के अनुसार यथाशीघ्र उनकी भारत यात्रा की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >