जम्मू-कश्मीर : त्राल में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, 2 की मौत, बाल-बाल बचे मंत्री

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में गुरुवार को आतंकवादियों ने एक व्यस्त बस अड्डे पर ग्रेनेड फेंककर हमला किया जिसमें राज्य के वरिष्ठ मंत्री नईम अख्तर बाल-बाल बच गये, लेकिन हमले में दो नागरिकों की मौत हो गयी. हमले में छह अन्य घायल भी हुए जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर ले […]

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में गुरुवार को आतंकवादियों ने एक व्यस्त बस अड्डे पर ग्रेनेड फेंककर हमला किया जिसमें राज्य के वरिष्ठ मंत्री नईम अख्तर बाल-बाल बच गये, लेकिन हमले में दो नागरिकों की मौत हो गयी. हमले में छह अन्य घायल भी हुए जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि खबर है कि ग्रेनेड हमला 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ. हमले में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये. जम्मू कश्मीर के लोक निर्माण मंत्री अख्तर इस हमले में बाल-बाल बच गये.

रिपोर्ट्स के अनुसार मारे गये दो लोगों में एक महिला भी शामिल हैं. ग्रेनेड हमले के बाद आतंकियों ने फायरिंग भी की.

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >