पाक की नापाक हरकत : अब पंजाब के रास्ते घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ ने ढेर किये दो आतंकी

अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के अमृतसर के अजनाला सेक्टर में दो घुसपैठियों को मार गिराया है. सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले बल ने जानकारी दी कि उन्हें मौके से दो शव बरामद हुए हैं. वहां से एक एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और दो दर्जन के करीब गोलियां मिली […]

अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के अमृतसर के अजनाला सेक्टर में दो घुसपैठियों को मार गिराया है. सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले बल ने जानकारी दी कि उन्हें मौके से दो शव बरामद हुए हैं. वहां से एक एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और दो दर्जन के करीब गोलियां मिली हैं. घटना 19-20 सितंबर की दरमियानी रात को अमृतसर के अजनाला सेक्टर की है.

सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने कहा, बीएसएफ के जवानों ने जब चुनौती दी तो, घुसपैठियों ने स्वचालित हथियारों से उनपर गोलीबारी की. अपना बचाव करते हुए, समुचित जवाबी कार्रवाई की गयी और सीमा पर लगी बाड़ के पास उन्हें मार गिराया गया. उन्होंने कहा कि बल ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी.

भारतीय जवानों ने एक के बदले तीन गोले दागे, पाकिस्तान की छह चौकियां तबाह

प्रवक्ता ने कहा कि मौके से एक पाकिस्तानी सिमकार्ड, चार किलोग्राम हेरोइन और 20,000 रुपये कीमत के पाकिस्तानी नोट बरामद हुए हैं. इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और खुफिया विभाग खोज अभियान चला रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >