हरियाणा में डेरा सच्चा समर्थकों के उपद्रव, महाराष्ट्र में पुलिस ने किया अलर्ट जारी
मुंबई: हरियाणा में स्वयंभू बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के एक मामले में शुक्रवार को दोषी ठहराये जाने पर उनके समर्थकों द्वारा उपद्रव मचाये जाने के बाद यहां महाराष्ट्र पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. हालांकि, महाराष्ट्र में कोईअप्रिय घटना दर्ज नहीं की गयी है, लेकिन पुलिस एहतियात बरत रही है. इसकी […]
हरियाणा में डेरा सच्चा समर्थकों के उपद्रव, महाराष्ट्र में पुलिस ने किया अलर्ट जारी
मुंबई: हरियाणा में स्वयंभू बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के एक मामले में शुक्रवार को दोषी ठहराये जाने पर उनके समर्थकों द्वारा उपद्रव मचाये जाने के बाद यहां महाराष्ट्र पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. हालांकि, महाराष्ट्र में कोईअप्रिय घटना दर्ज नहीं की गयी है, लेकिन पुलिस एहतियात बरत रही है. इसकी अहम वजह यह है कि सिंह के नेतृत्व वाले डेरा सच्चा सौदा की शाखाएं राज्य के कुछ इलाकों में भी है. महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक सतीश माथुर ने कहा किजिला पुलिस मुख्यालयों और पुलिस आयुक्त के कार्यालयों को एक अलर्ट जारी किया गया है.
गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा की एक शाखा रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील में कलोते रयाती में है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बिपिन बिहारी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए पुलिस अलर्ट पर है.उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव के मद्देनजर पुलिस ने पहले ही सुरक्षा बढ़ा दी है. वर्ष 2008 में मुंबई के मुलुंड उपनगर में उस समय तनाव व्याप्त हो गया था, जब सिख समदुाय के कुछ सदस्यों ने गुरमीत राम रहीम सिंह के एक मॉल के दौरे केदौरान उसके खिलाफ प्रदर्शन किया था.
राम रहीम के बॉडीगार्ड पर प्रदर्शन के दौरान गोली चलाने और एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप लगा था, लेकिन वे इस मामले में बरी हो गये थे. इस घटना के बाद पंजाब तथा हरियाणा में राम रहीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे.