J&K: पाकिस्तान ने 72 घंटे में 6 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, देखें वीडियो

श्रीनगरः कजाखस्तान के अस्ताना से पिछले हफ्ते आने वाली पीढ़ी को शांति आैर मित्रता की दुहार्इ देने वाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की सेना ने जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करना शुरू कर दिया है. रविवार को घाटी नौशेरा आैर सांबा इलाके में गोलीबारी करने के बाद सोमवार की सुबह पाकिस्तानी सेना […]

श्रीनगरः कजाखस्तान के अस्ताना से पिछले हफ्ते आने वाली पीढ़ी को शांति आैर मित्रता की दुहार्इ देने वाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की सेना ने जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करना शुरू कर दिया है. रविवार को घाटी नौशेरा आैर सांबा इलाके में गोलीबारी करने के बाद सोमवार की सुबह पाकिस्तानी सेना की आेर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए घाटी के कृष्णा सेक्टर में स्वचालित हथियार आैर मोर्टार से हमला किया गया है. भारतीय सेना अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी रेंजरों ने सोमवार की सुबह करीब 6.20 बजे जम्मू-कश्मीर के पास सीमा पार से स्वचालित हथियार आैर मोर्टार से हमला किया है.

सेना के अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा पार से जम्मू-कश्मीर के कृष्णा सेक्टर में स्वचालित हथियार आैर मोर्टार से हमला करने के साथ उसी समय राजौरी सेक्टर के पांजा चौक बाजार में मोर्टार आैर स्वचालित हथियार से हमला कर दिया है, जिससे कर्इ घर आैर दुकान आग लगने से जलकर खाक हो गये. सेना के अधिकारियों ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सैनिक सीमा पर छोटे हथियार, स्वचालित हथियार आैर मोर्टार से हमला कर रहे हैं.

इस खबर को भी पढ़ेंः जम्‍मू-कश्‍मीर : राजौरी, सांबा में सीमा के पास पाकिस्तान ने किया संघर्ष-विराम का उल्लंघन

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी और सांबा जिलों में नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों पर रविवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की और गोले दागे. भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना के इस कदम पर पलटवार किया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर छोटे हथियारों, भारी स्वचालित हथियारों और मोर्टारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >