मानवता शर्मसार : नवजात को ऑटो से बाहर फेंका, फिर दरिंदों ने मां की लूटी अस्मत

गुडगांव : मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है. बताया जा रहा है कि एक महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और एक ऑटोरिक्शा से पीडिता की नौ महीने की बेटी को बाहर फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. 23 वर्षीय महिला के हवाले से पुलिस […]

गुडगांव : मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है. बताया जा रहा है कि एक महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया और एक ऑटोरिक्शा से पीडिता की नौ महीने की बेटी को बाहर फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी.

23 वर्षीय महिला के हवाले से पुलिस ने बताया कि अपने पति के साथ तकरार के बाद 29 मई को करीब मध्यरात्रि में वह अपनी बेटी के साथ खांडसा गांव में अपने माता-पिता के घर जा रही थी. उसने एक ऑटोरिक्शा में लिफ्ट लिया जिसमें पहले से ही तीन लोग बैठे हुये थे.

उसने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह वाहन में बैठी आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. महिला ने विरोध किया और उसकी बेटी ने रोना शुरू कर दिया जिस पर आरोपियों ने बच्ची को वाहन से बाहर फेंक दिया. गुडगांव के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोट लगने के कारण बच्ची की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >