1. Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ से तबाही, अब तक 939 शव बरामद, 4000 से अधिक लोग अब भी लापता
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गई है. NDRRMA की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 939 शव बरामद कर लिए गए हैं. जबकि 4,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. ग्रेटर नोएडा से 47 KM तक चलती बस में नाबालिग के साथ गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हैवानियत 47 किलोमीटर तक चलती रही, जबकि पर्दों के पीछे चीखें अनसुनी रह गईं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. Nepal Flood : जिस तरह की झील से नेपाल में आई तबाही, वैसी ही 200 ग्लेशियर लेक भारतीय सीमा में, बना हुआ है जलप्रलय का खतरा
नेपाल में भोटेकोशी नदी का उफान और तिब्बत की ग्लेशियर झील के टूटने से मची तबाही ने एक गंभीर खतरे का संकेत दिया है. सबसे डरावनी बात यह है कि जिस तरह की झील की वजह से नेपाल में यह तबाही आई है, वैसी 200 से अधिक ग्लेशियर झीलें भारतीय सीमा के बेहद करीब मौजूद हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. Apple CEO टिम कुक का इस्तीफा: CEO के रूप में आखिरी दिन लिखा इमोशनल मैसेज- 'कल पद बदलेगा पर प्यार नहीं'
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने आखिरी दिन उन्होंने एप्पल कम्युनिटी के लिए एक भावुक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने कंपनी के प्रति अपने गहरे प्रेम और आभार को व्यक्त किया.पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. Messi ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया संन्यास का एलान
महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. अर्जेंटीना की जर्सी में दो दशक से अधिक समय तक खेलने वाले मेसी ने अपने भावुक संदेश में इस फैसले के पीछे की वजह बताई है.पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. GDP Growth: 7.8% पर पहुंची भारत की अर्थव्यवस्था, पीएम मोदी बोले- निराशावादी गलत साबित हुए
चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. अप्रैल-जून तिमाही में देश की GDP वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन की चुनौतियों के बावजूद भारत ने मजबूत वृद्धि दर्ज की है. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस प्रदर्शन का श्रेय केंद्र की एनडीए सरकार के सुधारों और अर्थव्यवस्था के कुशल प्रबंधन को दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. 26 साल पुराना 'सोन नदी जल विवाद' खत्म, बिहार-झारखंड के बीच ऐतिहासिक समझौता, जानिए किसे कितना मिला पानी
बिहार और झारखंड के बीच 26 वर्षों से चला आ रहा सोन नदी जल बंटवारे का विवाद आखिरकार खत्म हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. इस समझौते से न केवल जल की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि सिंचाई और पेयजल की समस्या का भी समाधान होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. 30 सालों से बिहार झेल रहा फरक्का का नुकसान, अब जनता के बीच जाएगी JDU, 5 सितंबर से शुरू होगा नीतीश संवाद
बिहार में फरक्का बराज और गंगा के पानी को लेकर सियासत एक बार फिर तेज होने वाली है. JDU अब इस मुद्दे को लेकर सीधे लोगों के बीच जाने की तैयारी में है. 5 सितंबर से ‘नीतीश संवाद’ शुरू होगा. बक्सर से शुरुआत के बाद गंगा किनारे बसे 12 जिलों में कार्यक्रम होंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. Nepal Flood : नेपाल में लापता हुए रांची के इंजीनियर दंपती, 26 अगस्त को आखिरी बार हुई थी भाई से बात
रांची के मूल निवासी और अब यूके नागरिक इंजीनियर अंकित रंजन और उनकी पत्नी अंकिता चंद्रा नेपाल यात्रा के दौरान लापता हो गए हैं. 26 अगस्त को रसुवागढ़ी इमिग्रेशन सेंटर पहुंचने के बाद उनसे संपर्क टूट गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर धमाका: एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री जमींदोज, दो बच्चों समेत 7 लोगों की मौत, 22 लोग झुलसे
प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर मनौरी में एयरफोर्स स्टेशन के पास एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे फैक्ट्री जमींदोज हो गई और आग लग गई. इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 22 लोग झुलसे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. UP Election 2027: चिल्लूपार के बाद BSP की नजर इन सीटों पर, एक सीट पर चेहरा तय, अब इन 5 सीटों पर किसकी बारी? जानें पूरा समीकरण
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने गोरखपुर में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. चिल्लूपार सीट पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब पार्टी जिले की आठ अन्य विधानसभा सीटों पर मजबूत और स्थानीय पकड़ वाले उम्मीदवारों की तलाश कर रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. 9 बैंक खाते और 72 करोड़ का साइबर फ्रॉड, 7 गिरफ्तार, नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश
पश्चिम बंगाल की बांकुड़ा जिला पुलिस ने 72 करोड़ रुपS की साइबर ठगी के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी 9 बैंक खातों का इस्तेमाल कर देशभर में की गयी 121 साइबर अपराध की शिकायतों से जुड़े हैं. पुलिस अब मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. नेपाल में प्राकृतिक आपदा का असर : पूजा में घूमने की योजना रद्द कर रहे बंगाल के पर्यटक ट्रेन-विमान के टिकट कैंसल
नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप जारी है, जिससे पर्यटकों में डर का माहौल है. पूजा की छुट्टियों के लिए बुक की गई यात्राएं तेजी से रद्द की जा रही हैं. इसका सीधा असर ट्रैवल एजेंसियों पर पड़ रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. बाढ़ के मलबे में फंसी थी बैंक की तिजोरी, अंदर मिला 1.5 करोड़ कैश और 50 करोड़ का सोना, देखिए पूरा वीडियो
नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच पुलिस ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक से 1.5 करोड़ नेपाली रुपये नकद, करीब 50 करोड़ रुपये का सोना और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित बाहर निकाले. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. PHOTOS : जब एक ही कार में सवार होकर निकले पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, देखें तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बात की. दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग समेत द्विपक्षीय संबंधों के कई अहम पहलुओं पर चर्चा की. पूरी खबर यहां पढ़ें .
16. नेपाल बाढ़ का खौफनाक मंजर: सुरंग में फंसे मजदूरों ने 6 घंटे मौत से लड़ी जंग, पहाड़ पर चढ़कर बचाई जान
नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ ने तबाही का ऐसा मंजर दिखाया, जिसे जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले श्रमिक शायद ही कभी भूल पाएंगे. कोई जान बचाने के लिए पहाड़ पर चढ़ता रहा, तो किसी ने सुरंग में पानी भरने के बाद लोहे की सीढ़ी पकड़कर घंटों मौत का इंतजार किया. बाढ़ के बाद अब भी सैकड़ों श्रमिकों के सुरंगों में फंसे होने की आशंका है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. हिमाचल में मानसून का कहर: दो महीने में 256 लोगों की मौत, 1200 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून की बारिश ने भारी तबाही मचाई है. अब तक 256 लोगों की जान जा चुकी है और 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है. सड़कें, मकान और पेयजल योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जबकि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. फिर बंटने की राह पर पाकिस्तान: मौलाना रहमान का पाक सेना पर वार, बोले-1971 का सरेंडर याद है न?
जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश की देशभक्ति तय करने का अधिकार किसी एक संस्था के पास नहीं है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के रिक्रूटर की गोली मारकर हत्या, मुंबई के 26/11 मास्टरमाइंड रहमान लखवी का था रिश्तेदार
पाक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी के हाफिज जुल्फिकार रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या के पीछे किसका हाथ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
