जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के साथ फिर हुई मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें एक आतंकी मारा गया

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के पाम्पोरी इलाके के मीज में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के बल पर गोलीबारी करने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया. अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी अभी जारी है और जिसमें 1 आतंकी मारा गया है. गौरतलब है कि अभी जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ लगातार मुठभेड़ जारी है, दो दिन पहले ही जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में तीन आतंक वादी मारे गए थे.

जबकि पूंछ जिले में भी नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों के गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया था. इसके अलावा दो अन्य जवान भी इस मुठभेड़ में मारे गए थे. जिसमें से एक जवान ने दम तोड़ दिया था.

कुछ दिन पहले ही कुलगाम और पुलवामा जिले में भी आतंकियों के साथ गोलीबारी हुई थी जिसमें 2 आतंकवादी मारे गए थे. बता दें जम्मू कश्मीर के संकलित डेटा के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कश्मीर 2020 से 69 आतंकवादी मारे गए थे. जिसमें से 20 आतंकवादी आज्ञात थे. कुछ दिन पहले ही कश्मीर में पुलिस ने मशहूर आतंकवादी को मार गिराया.

Also Read: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों का आतंकियों के साथ फिर हुआ मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

अप्रैल और मई के महीने में भी 33 आतंकवादी मारे गए थ. जबकि फरवरी और मार्च में भी 7-7 आतंकवादी मारे गए थे. आंकड़े बताते हैं कि कश्मीर के दक्षिणी जिलों में अधिकांश आतंकवादी मारे गए. साल 2019 में 150 से अधिक और 2018 में 250 से अधिक आतंकियों को मारा गया था. मारे गए 92 आतंकियों मे केवल 35 हिजबुल के ही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >