hajipur news. ऊंचाई से गिरने से वैशाली के युवक की पुणे में मौत

वैशाली थाना क्षेत्र के खेदरपुरा निवासी सटहु राय के पुत्र नंदकिशोर राय (32 वर्ष) के रूप में हुई पहचान

वैशाली. महाराष्ट्र के पुणे में सेंटरिंग का काम कर रहे वैशाली थाना क्षेत्र के खेदरपुरा निवासी सटहु राय के पुत्र नंदकिशोर राय (32 वर्ष) की सोमवार को ऊंचाई से गिरने से मौत हो गयी. बुधवार की सुबह उसका शव जैसे ही गांव पहुंचा, इलाके में शोक छा गया. बताया जा रहा है कि मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना के बाद से पत्नी रिंकू देवी बार-बार बेहोश हो जा रही है. परिजनों व ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजा और परिवार के भरण-पोषण की मांग की है. शव पहुंचने की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े. राजद नेता रामाशीष राय, पूर्व सरपंच सिकंदर राय, वीरेंद्र भारती सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

GOPAL KUMAR ROY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >