hajipur news. एक हजार लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

गश्ती के दौरान पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया

वैशाली. वैशाली पुलिस ने गश्ती के दौरान अलहदादपुर दियारा से एक हजार लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गश्ती के दौरान पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया. उसकी तलाशी के दौरान 25 बोरे में रखी गयी एक हजार लीटर देसी शराब बरामद की गयी. पूछताछ मे उसकी पहचान सारण जिला के मुरहिया निवासी राजा सहनी के पुत्र सुरेश सहनी के रूप मे हुई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र पाल ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत आरोपी सुरेश सहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

GOPAL KUMAR ROY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >