Giridih News : सामुदायिक वन प्रबंधन को लेकर कार्यशाला

Giridih News : मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के बताये गये उपाय

Giridih News : गिरिडीह. अभिव्यक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में तथा वन विभाग के सहयोग से सामुदायिक वन प्रबंधन को लेकर बिरनी प्रखंड की तिलकडीह पंचायत के परसाडीह गांव सोमवार को कार्यशाला हुई. संचालन संस्था के जिला समन्वयक प्रकाश दत्ता ने किया. फॉरेस्टर नीरज पांडेय, राहुल कुमार, राजेश पंडित व उनकी टीम उपस्थित रही. कार्यशाला में फॉरेस्ट राइट्स एक्ट 2006 के तहत ग्रामसभा और समुदाय को दिये गये अधिकार तथा इनसे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गयी. वहीं, मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपाय बताये गये. सामुदायिक चौकसी, सुरक्षित पशुशाला, फसल सुरक्षा व वन विभाग से त्वरित समन्वय, वन विभाग की क्षतिपूर्ति योजना, जिनसे फसल या पशुधन को वन्यजीवों से होने वाले नुकसान की भरपाई की जानकारी दी गयी. वनोपज एवं आजीविका से जुड़ी वनधन योजना के संबंध में बताया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >