लाउढ़ पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों ने लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी ने की

सुपौल. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को सफल व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सदर प्रखंड के लाउढ़ पंचायत में गुरुवार को स्वीप गतिविधि का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी ने की. इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया. अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और सुशासन की स्थापना के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है. ग्रामीणों को यह भी संदेश दिया गया कि मतदान न केवल अधिकार है, बल्कि यह नागरिकों का मौलिक कर्तव्य भी है. कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. सभी ने शपथ ली कि वे आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में न केवल स्वयं मतदान करेंगे, बल्कि अपने परिवार और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे. स्वीप गतिविधि के तहत आयोजित यह पहल ग्रामीणों में लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने का सफल प्रयास साबित हुई. पंचायत स्तर पर आयोजित इस तरह के अभियान से निश्चित ही शत-प्रतिशत मतदान की दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और लोकतांत्रिक व्यवस्था और सुदृढ़ होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >