पीसीसी सड़क के 60 फीसदी राशि के गबन का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

पीसीसी सड़क के 60 फीसदी राशि के गबन का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

सोनवर्षाराज .सहसौल पंचायत के वार्ड दो में वार्ड सदस्य द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से स्वीकृत पीसीसी सड़क के 60 फीसदी राशि के गबन का मामला सामने आया है. जिसको लेकर वार्ड दो विश्वनाथपुर के ग्रामीणों ने प्रखंड से लेकर जिला तक के पदाधिकारी को आवेदन देकर वार्ड सदस्य पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी अनुसार सहसौल पंचायत के वार्ड दो विश्वनाथपुर में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से वित्तीय वर्ष 19-20 में सरदार बाबू के घर से मिथलेश सिंह के बासा तक जाने वाली सड़क में मिट्टी व सोलिंग कार्य के लिए प्राक्कलित राशि चार लाख 30 हजार 118 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी थी. कार्य प्रारंभ करने के लिए वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति वार्ड दो के खाता में 60 प्रतिशत राशि दिया गया था. जिसे तात्कालिक वार्ड सदस्य मीणा देवी व वार्ड सचिव गोपाल सादा द्वारा राशि को निकाल लिया गया. लेकिन आज तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ. जो घोर वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है. ग्रामीणों का कहना है सड़क की स्थिति यथावत है. जिसमें एक छिट्टा मिट्टी नहीं दिया गया व सारी राशि निकालकर बंदरबांट कर लिया गया. पैसों की निकासी के बावजूद सड़क नहीं बनने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. इस बाबत बीडीओ अमित आनंद ने कहा कि आवेदन नहीं मिला है. मिलते ही मामले को आगे बढाया जाएगा. …………………………………………………………………………………………. प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आज सोनवर्षाराज . प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी. इस बाबत प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सचिव सह बीडीओ अमित आनंद ने जानकारी देते बताया कि बैठक में मुख्य रूप से महिला संवाद कार्यक्रम, डॉ भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान, आपका शहर आपकी बात के अलावा विभिन्न विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी. साथ ही विभागवार प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. वहीं उन्होंने बताया कि बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >