उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले हुए सम्मानित

11वीं नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप फॉर ऑटिज्म 2024 के बने विजेतावरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरअंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में कलमबाग चौक के नजदीक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से सम्मान

11वीं नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप फॉर ऑटिज्म 2024 के बने विजेता

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में कलमबाग चौक के नजदीक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से सम्मान समारोह आयोजित हुआ. जिला व सत्र जज सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता सिंह की उपस्थिति में 11वीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप फॉर ऑटिज्म 2024 के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले चार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. यह प्रतियोगिता ग्वालियर में हुई थी. इसमें प्रिंस राज, प्रत्यूष, अभिज्ञान भारद्वाज, शिवम साहनी को सम्मानित किया गया. समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जयश्री कुमारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के एडी अभिषेक कुमार मौजूद रहे. इन खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता में रानी लक्ष्मी बाई महिला विकास समिति मानसिक नि:शक्तता के क्षेत्र में कार्यरत संस्था सुस्ता ,रामदयालु, मुजफ्फरपुर के ऑफिशियल लालू तुरहा का मार्गदर्शन रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR GAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >