उलीडीह : मारपीट के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी से की शिकायत

जमशेदपुर. डिमना रोड शंकोसाई रोड नंबर एक में हुए मारपीट मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को गीता देवी व उनका परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा.

जमशेदपुर. डिमना रोड शंकोसाई रोड नंबर एक में हुए मारपीट मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को गीता देवी व उनका परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा. गीता देवी के अनुसार उनका दुर्गा मंदिर के पास कपड़ा का दुकान है. गत 16 जून की रात दुकान के पास कुछ युवक कार में सवार होकर नशा कर रहे थे. मना करने पर उनलोगों ने बेटे के साथ मारपीट की.बीच बचाव करने पर युवकों ने मेरे साथ भी धक्का मुक्की किया. जिसकी शिकायत उलीडीह थाना में की. लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किया गया. जिसके कारण 17 जून को पुन: घर में घुसकर युवकों ने मारपीट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >