वृद्धाश्रम से दो वृद्ध लापता, दीवार फांदकर भागने का दावा

मानपुर के गांधार पहाड़ी के समीप संचालित सहारा वृद्धाश्रम से दो वृद्धाें के लापता होने का मामला सामने आया है. इधर स्थानीय थाने को संचालक ने लिखित तहरीर दी है.

मानपुर. मानपुर के गांधार पहाड़ी के समीप संचालित सहारा वृद्धाश्रम से दो वृद्धाें के लापता होने का मामला सामने आया है. इधर स्थानीय थाने को संचालक ने लिखित तहरीर दी है. जानकारी के अनुसार लापता में 70 वर्षीय वृद्ध महिला बुधनी देवी व 60 वर्षीय महिला तारा देवी हैं. संचालक ने लिखित तहरीर देकर बताया कि दोनों ऊंची दीवार लांघ कर भाग गयीं. इधर इस बात को पुलिस मानने से इन्कार कर रही है. अधिक उम्र के बाद ऊंची दीवार लांघ कर भागना आसान काम नहीं है. थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन पत्र की जांच कर आगे कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >