संझौली. अंचल क्षेत्र के शिव सरोवर संझौली में रविवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने दो बच्चों की मौत हो गयी. बच्चों को पानी में डूबते देख सरोवर के आसपास उपस्थित लोगों ने शोर मचाया शुरू किया. शोर सुन स्थानीय लोग सरोवर में डूबते बच्चों को बचाने की कोशिश की, तब तक देर हो चुकी थी. तत्पश्चात लोगों ने बिना देर किये स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला. सरोवर से बाहर निकालने के बाद पास के एक निजी अस्पताल में पुलिस उपचार के लिए ले गयी. लेकिन डॉक्टरों ने जांच कर दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. मृत बच्चों की उम्र करीब 12 से 14 साल के बीच बतायी जा रही है. कुछ ही देर में दोनों बच्चों की पहचान हो गयी. दो बच्चों की पहचान अंचल क्षेत्र के बैरी टोला गांव निवासी रंजन चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार व स्व सोनू चौधरी का 14 वर्षीय बेटा शिवम कुमार के रूप में हुई. उधर, बच्चों को सरोवर में डूबने की सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते संझौली पहुंच अपने बच्चों से लिपट कर दहाड़ मार कर रोने लगे. इसे देख आस पास खड़े लोगों की आंखें भी नम हो गयी. घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिव कुमार मंडल ने बताया कि बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
