hajipur news. ट्रक पर लदी 350 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि गुरुवार की देर रात पटना मद्य निषेध विभाग द्वारा गुप्ता सूचना मिली थी कि हाजीपुर से महुआ की ओर शराब लदा एक ट्रक गया है

महुआ. फुलवरिया पश्चिमी गांव में पुलिस ने गुरुवार की देर रात छापेमारी कर शराब लदे एक ट्रक को जब्त कर लिया. ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 350 कार्टन विदेशी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि गुरुवार की देर रात पटना मद्य निषेध विभाग द्वारा गुप्ता सूचना मिली थी कि हाजीपुर से महुआ की ओर शराब लदा एक ट्रक गया है. सूचना मिलते ही एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी गई इस दौरान फुलवरिया में एक पेट्रोल पंप के समीप ट्रक की तलाशी ली गई. जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. पुलिस ने ट्रक के चालक एवं खलासी को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब मामले में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में हाजीपुर कोर्ट भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >