नवडीहा में टुंगरी जतरा का आयोजन

प्रखंड के नवडीहा टोंगरी में करमा तेवासी पर जतरा मेला का आयोजन किया गया.

भंडरा. प्रखंड के नवडीहा टोंगरी में करमा तेवासी पर जतरा मेला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रुप में जिला परिषद सदस्य राजमुनी उरांव,विशिष्ट अतिथि बीडीओ प्रतिमा कुमारी मौजूद थे. मौके पर स्थानीय पाहन के द्वारा विधि विधान से पूजा करने के बाद झंडा गाड़ा गया. जिप सदस्य ने कहा कि जतरा मेला आदिवासी संस्कृति की पहचान है. उन्होंने कहा कि जतरा मेला के आयोजन से समाज में आपसी प्रेम व भाई चारा बढ़ता है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से सभी जातियों के लोगों के बीच सद्भाव बढ़ता है. क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि भी आती है. बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए जतरा मेला एक पारंपरिक त्योहार है. जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग शामिल होकर खुशियां मनाते हैं. जतरा में आदिवासी खोड़हा समूह द्वारा नृत्य कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. लो..स्टर्लिंग नृत्यालय का शुभारंभ सात को कुड़ू. कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर गुरुकुल एकेडमी के समीप सात सितंबर को स्टर्लिंग नृत्यालय का शुभारंभ होगा. प्रखंड में पहली बार राष्ट्रीय स्तर के डांस का प्रशिक्षण के लिए नृत्यालय का शुभारंभ हो रहा है. स्टर्लिंग नृत्यालय में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय डांस से लेकर झारखंडी कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >