विद्यार्थियों को स्कूल सॉयल हेल्थ पर दी गयी ट्रेनिंग

जामताड़ा. जवाहर नवोदय विद्यालय, तंबाजोर में बुधवार को स्कूल सॉयल हेल्थ प्रोग्राम का आयोजन किया गया.

जामताड़ा. जवाहर नवोदय विद्यालय, तंबाजोर में बुधवार को स्कूल सॉयल हेल्थ प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को मिट्टी की सेहत, उसकी जांच और वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को कृषि विज्ञान से जोड़ते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों को मिट्टी की जांच की महत्ता बताया. कहा कि स्वस्थ मिट्टी से ही फसल उत्पादन बेहतर हो सकते हैं. केवीके से आए ट्रेनर ने विद्यार्थियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण देकर मिट्टी की जांच की प्रक्रिया समझायी. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मिट्टी की परख और उर्वरता सुधारने के तरीकों पर कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया. मौके पर आत्मा के डिप्टी परियोजना निदेशक संजय सिंह, चंदन कुमार गुप्ता, बीटीएम फतेहपुर हिमांशु कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >