तिसरी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

तिसरी. तिसरी थानांतर्गत गरहीटांड़ निवासी गंदौरी लाल के पुत्र बिनोद बर्णवाल (32) ने गत शनिवार की देर रात अपने घर में ही रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी

तिसरी. तिसरी थानांतर्गत गरहीटांड़ निवासी गंदौरी लाल के पुत्र बिनोद बर्णवाल (32) ने गत शनिवार की देर रात अपने घर में ही रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक बिनोद तिसरी चौक स्थित एक किराना दुकान में काम करता था. छह माह पहले उसकी पत्नी दूसरी शादी करने की नीयत से घर छोड़कर भाग गयी. उसके बाद से वह काफी असहज महसूस कर रहा था. उसकी आत्महत्या की यही वजह बतायी जाती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >