तिरहुत प्रमंडल के खिलाड़ियों को मिली दोहरी सफलता

माधव 31 व 32 गोपालगंज में आयोजित खो-खो बालिका अंडर-19 प्रतियोगिता में उप विजेतासासाराम में बास्केटबॉल बालक अंडर-14 वर्ग तिरहुत प्रमंडल ने विजेता व अंडर-19 वर्ग में उपविजेतावरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरखेल

माधव 31 व 32

गोपालगंज में आयोजित खो-खो बालिका अंडर-19 प्रतियोगिता में उप विजेता

सासाराम में बास्केटबॉल बालक अंडर-14 वर्ग तिरहुत प्रमंडल ने विजेता व अंडर-19 वर्ग में उपविजेता

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुरखेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्त्वावधान में अंतर प्रमंडलीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल को दोहरी सफलता मिली है. उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा सह डीएसओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि गोपालगंज में हुई खो-खो बालिका अंडर-19 प्रतियोगिता में उप विजेता व सासाराम में आयोजित बास्केटबॉल बालक अंडर-14 वर्ग तिरहुत प्रमंडल ने विजेता व अंडर-19 वर्ग में उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया. खो-खो बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में तिरहुत प्रमंडल की टीम क्वार्टर फाइनल में दरभंगा की टीम को पांच व तीन अंक के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

सेमीफाइनल में मगध की टीम को एकतरफा मुकाबले में 9 व 3 अंक के अंतर से हराते हुए फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया. फाइनल में सारण प्रमंडल के साथ रोचक मुकाबले में सात व पांच अंक के अंतर से हार का सामना करना पड़ा. वहीं अंडर-14 आयु वर्ग में तिरहुत की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए दरभंगा प्रमंडल की टीम को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में भी तिरहुत की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दरभंगा प्रमंडल की टीम को हराकर तृतीय स्थान पाया.

अंडर-19 बालक वर्ग में तिरहुत प्रमंडल उपविजेता

सासाराम में 2 से 4 दिसंबर तक आयोजित बास्केटबॉल बालक अंडर-14 प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की टीम फाइनल में गया प्रमंडल की टीम को कड़े मुकाबले में 32-31 से हराकर विजेता बनी. वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में तिरहुत प्रमंडल उपविजेता बना. फाइनल में पटना प्रमंडल ने मुजफ्फरपुर को 25-19 से पराजित किया. खिलाड़ियों के जबरदस्त प्रदर्शन पर जिला खेल संघ के पदाधिकारी, बास्केटबॉल कोच रामप्रताप जायसवाल, खो-खो के कोच श्वेताभ खान, शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार, रामकुमार शर्मा, मिथिलेश, मुकेश, अमरेश, समरेश, अनीश, निशांत राज ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR GAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >