Sasaram News : दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की हुई मौत, एक घायल

बरडीहा-सकड्डी मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के तातों टोला के समीप दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गयी

नासरीगंज. बरडीहा-सकड्डी मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के तातों टोला के समीप दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया. बता दें कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाये थे. अगर हेलमेट लगाये हुए होते तो शायद आज उनकी जान बच सकती थी. मृतकों में काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा गांव निवासी स्वर्गीय धुवन कहार के 30 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, अवधेश चौधरी के लगभग 22 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार, कछवा थाना क्षेत्र के पहरमा गांव निवासी देव पंचायत के विकास मित्र बैजनाथ राम के लगभग 18 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार बताये जाते हैं. वहीं, एक अन्य घायल में कछवा थाना क्षेत्र के पहरमा गांव निवासी बलीराम के लगभग 20 वर्षीय पुत्र पवन कुमार बताया जाता हैं. इस भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, एसआई भूषण पासवान, सुबोध कुमार, बैजनाथ कुमार, राहुल कुमार, एएसआइ अंजय कुमार, डायल 112 की टीम, देव पंचायत के मुखिया अजय, समाजसेवी चंदन सिंह पहुंच परिजनों और गांव वालों को ढांढस बंधाते हुए सड़क जाम नहीं होने दिया. देव पंचायत के मुखिया अजय ने अपने वाहन से तीन घायल को बिक्रमगंज एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जबकि नासरीगंज थाने की डायल 112 टीम की पुलिस ने अपनी वाहन से एक घायल को नासरीगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इस सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा गांव के बताये जाते हैं, जबकि दो बाइक सवार कछवा थाना क्षेत्र के पहरमा गांव के निवासी बताये हैं. मोथा गांव के बाइक सवार अपने गांव से अन्यत्र जगह जा रहे थे, जबकि पहरमा गांव के बाइक सवार अपने गांव से सिकरिया किसी काम से आ रहे थे. तातों टोला के समीप आमने सामने बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें हिमांशु कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि, रौशन कुमार का मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में वाहन में ही हो गयी. जबकि, मोथा गांव के दूसरे घायल युवक की मौत इलाज के क्रम में हो गयी. अगर हेलमेट लगाये होते तो शायद बच सकती थी जान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में थे. दोनों बाइक सवार हेलमेट भी नहीं पहने हुए थे. सबसे बड़ी आश्चर्य की बात हैं कि दोनों बाइक एक ही कंपनी और एक कलर की एक ही तरह की मॉडल की हैं. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है. पोस्मार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं, दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर थाना परिसर में लगा दिया गया हैं. परिजनों की तरफ से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ हैं. आवेदन मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जायेगी. अगर बाइक सवार हेलमेट लगाये होते तो शायद आज उनकी जान बच जाती. दो पहिया चालकों के लिए हेलमेट अतिआवश्यक हैं. अभियान चलाकर जुर्माना भी वसूल किया जाता हैं. बिना हेलमेट का दोपहिया वाहन न चलाएं. दो गांवों में पसरा मातम इस सड़क दुर्घटना में काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा गांव के दो और कछवा थाना क्षेत्र के पहरमा गांव के एक युवक की मौत से दो गांव में मातम पसर गया हैं. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं. मृतक की मां, बहन व भाई और पिता के चीत्कार से पूरा गांव में गमगीन सा माहौल हो गया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >