शहर के कई स्थानों पर रही जाम, चिलचिलाती धूप में फंसे रहे लोग

शहर में जाम की समस्या आम लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है

किशनगंज किशनगंज. शहर में जाम की समस्या आम लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है. शहर के गांधी चौक, नेमचंद रोड, फल चौक, सौदागर पट्टी रोड, चूड़ीपट्टी रोड, पश्चिम पाली से लेकर मारवाड़ी कॉलेज तक जाम की समस्या से आम लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. सोमवार को सबसे ज्यादा भीषण जाम चूड़ीपट्टी से पश्चिम पाली, मारवाड़ी कॉलेज रोड, लहरा चौक तक लगी हुई थी. जिससे घंटो तक कड़-कड़ाती धूप में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. आम लोगों ने बताया कि जाम की समस्या से निजात पाने के लिए प्रशासन और यातायात विभाग को ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >