Bokaro News : छाई का उठाव शुरू नहीं हुआ, तो 10 दिनों बंद हो जायेगा पावर प्लांट

Bokaro News : ढाई माह से बंद है नूरी नगर ऐश पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग

Bokaro News : बेरमो हाइवा कोयलांचल ऑनर्स एसोसिएशन और विस्थापितों के अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन के कारण बोकारो थर्मल के नूरी नगर स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से छाई ढुलाई का कार्य बीते ढाई माह से बंद है. ऐश पौंड से छाई ढुलाई का कार्य के साथ-साथ पावर प्लांट के सेलो सिस्टम से ड्राई ऐश की भी ढुलाई का कार्य बल्करों से बंद है, जिससे प्रबंधन को पावर प्लांट चलाने में काफी परेशानी हो रही है. यदि आंदोलन समाप्त नहीं हुआ तो दस दिनों में ऐश पौंड भर जायेगा और 500 मेगावाट के ए पावर प्लांट को बंद करना पड़ेगा, अन्यथा छाई का बहाव कोनार नदी में होने लगेगा.

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन :

एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाबचंद महतो ने बताया कि डीवीसी ने छाई ढुलाई के लिए बाहर से कम दर पर हाइवा लाकर ओवरलोडिंग शुरू कर दी थी, जिससे पर्यावरण और सड़कों पर बुरा असर पड़ रहा था. जब तक नया टेंडर जारी नहीं होता, भाड़ा दर प्रति टन प्रति किलोमीटर दस रुपये नहीं बढ़ाया जाता और ओवरलोडिंग बंद नहीं की जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

कोट

ऐश पौंड से ढाई माह से छाई की ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह से बंद है. साथ ही ड्राई ऐश की भी ढुलाई का कार्य पावर प्लांट से बंद है. बंद ट्रांसपोर्टिंग बहाल करने के लिए स्थानीय पुलिस, बेरमो अनुमंडल प्रशासन और जिला प्रशासन मसलन बोकारो डीसी को लिखित अनुरोध किया गया, लेकिन कोई भी सहयोग अभी तक नहीं मिला है. समय रहते समाधान नहीं निकला, तो ऐश पौंड भर जाने के कारण प्लांट को 10 दिनों के बाद बंद करना पड़ेगा.

सुशील कुमार अरजरिया,

एचओपी, बीटीपीएस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >