Sasaram News : करूप तिलंई रजवाहे से महिला का शव बरामद

करगहर थाना क्षेत्र के करूप तिलंई रजवाहे से पुलिस ने शुक्रवार को एक अधेड़ महिला का शव बरामद किया.

करगहर. करगहर थाना क्षेत्र के करूप तिलंई रजवाहे से पुलिस ने शुक्रवार को एक अधेड़ महिला का शव बरामद किया. वह करूप गांव निवासी सत्यनारायण कुमार की 50 वर्षीया पत्नी रीता देवी है. जानकारी के अनुसार, मृतका रीता देवी प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे रजवाहे के नजदीक स्थित अपने खेत के समीप पशुओं का चारा काटने गयी थी. लेकिन, जब दो घंटे बाद उसका पति सत्यनारायण कुमार अपनी खेत की ओर घूमने गया, तो उसने रजवाहे में अपनी पत्नी को गिरे हुए देखा. इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से शव रजवाहे से निकाला गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे करगहर थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने घटनास्थल का मुआयना किया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के चार बच्चे हैं, जो बालिग हैं. उन्होंने कहा कि पति और उनके परिजनों से अनुसार, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. परिजनों के अनुसार मृतका कुछ दिन पूर्व भी उक्त रजवाहे में छलांग लगा चुकी थी. इसे समय रहते परिजनों ने उसे पानी में डूबने से बचा लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >