Jehanabad : गायत्री परिवार ने किया पौधारोपण

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 222वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन काको प्रखंड के मध्य विद्यालय अलीनगर पाली में संपन्न हुआ.

जहानाबाद नगर. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 222वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन काको प्रखंड के मध्य विद्यालय अलीनगर पाली में संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम गायत्री परिवार एवं यूको क्लब फॉर मिशन लाईफ के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ. भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिशेखर वत्स ने पौधारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि पर्यावरण और जीवन की गुणवत्ता में सुधार से जुड़ा है. पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे वायु प्रदूषण कम होता है और ग्लोबल वार्मिंग रुकती है. उनकी जड़ें मिट्टी को बांध कर भू-कटाव रोकती हैं और वर्षा के लिए नमी बनाए रखती हैं. पौधारोपण वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करता है, जैव विविधता बढ़ाता है और मिट्टी की उर्वरता में सुधार करता है. इसके अतिरिक्त, पेड़ छाया प्रदान करते हैं, तापमान को नियंत्रित करते हैं और वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को भी कम करते हैं. प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच वृक्ष प्रत्येक वर्ष लगाना चाहिए एवं उसकी देखभाल करनी चाहिए, क्योंकि बिना वृक्ष के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. इस अवसर पर गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, श्यामनारायण कुमार, अखिलेश कुमार, शिशुपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, भारती जी, श्रीराम शर्मा एवं विद्यालय के शिक्षक जूली कुमारी, चंद्रावती कुमारी, सर्वेश कुमार, राम जी शर्मा, अरुण कुमार, सुनील कुमार, मीना कुमारी, मो जाहिद, मो सरवर एवं विद्यालय के छात्र उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >